शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल (Spandana Sphoorty Financial) को आईपीओ के लिए मिली मंजूरी

स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल (Spandana Sphoorty Financial) को आईपीओ (IPO) इश्यू के बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने हरी झंडी दिखा दी है।

सूक्ष्म वित्त ऋणदाता स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल ने सेबी के पास आईपीओ के लिए जून में आवेदन किया था, जिसके बाद कंपनी को बाजार नियामक से 12 अक्टूबर को ऑब्जर्वेशंस मिली। आईपीओ, फॉलो-ऑन पब्लिक इश्यू और राइट्स इश्यू जैसे सार्वजनिक इश्यू लाने के लिए किसी भी कंपनी के लिए सेबी की ऑब्जर्वेशंस लेना अनिवार्य है। इसके साथ ही इस साल आईपीओ के लिए सेबी से मंजूरी प्राप्त करने वाली कंपनियों की संख्या 60 हो गयी है।
इश्यू में 400 करोड़ रुपये के नये शेयरों के साथ ही मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 13,146,595 इक्विटी शेयर बेचे जायेंगे। आईपीओ के जरिये प्राप्त पूँजी का इस्तेमाल स्पंदना स्फूर्ति फाइनेंशियल पूँजी आधार बढ़ाने और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए करेगी। इस इश्यू का प्रबंधन ऐक्सिस कैपिटल (Axis Capital), आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities), आईआईएफएल होल्डिंग्स (IIFL Holdings) और जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) करेगी। (शेयर मंथन, 18 अक्टूबर 2018)

Comments  

Dinesh khaped
# Dinesh khaped 2020-11-08 22:13
;-)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!