शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पेन्ना सीमेंट (Penna Cement) ने किया आईपीओ (IPO) लाने के लिए आवेदन

दक्षिण भारत की प्रमुख सीमेंट कंपनियों में से एक पेन्ना सीमेंट (Penna Cement) ने आईपीओ (IPO) इश्यू लाने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास आवेदन किया है।

हैदराबाद में स्थित पेन्ना सीमेंट के 1,550 करोड़ रुपये के आईपीओ इश्यू में 1,300 करोड़ रुपये के नये इक्विटी शेयरों के साथ ही प्रमोटर पीआर सीमेंट होल्डिंग्स (PR Cement Holdings) 250 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर-फोर-सेल के जरिये बेचेगी। आईपीओ के जरिये जुटायी गयी पूँजी का इस्तेमाल कंपनी कुछ ऋण चुकाने और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए करेगी।
इडेलवाइज फाइनेंशियल सर्विसेज (Edelweiss Financial Services), आईआईएफएल होल्डिंग्स (IIFL Holdings), जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) और यस सिक्योरिटीज (Yes Securities), पेन्ना सीमेंट के आईपीओ का प्रबंधन करेंगी। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और महाराष्ट्र में कंपनी के चार एकीकृत विनिर्माण संयंत्र और दो पिसाई इकाइयाँ हैं। पेन्ना सीमेंट की वार्षिक क्षमता 1 करोड़ टन है। (शेयर मंथन, 08 नवंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!