शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शैले होटल्स (Chalet Hotels) का 1,641 करोड़ रुपये का आईपीओ (IPO) इश्यू खुला

होटल कंपनी शैले होटल्स (Chalet Hotels) का 1,641 करोड़ रुपये का आईपीओ (IPO) आज से खुला है।

कंपनी का आईपीओ इश्यू 31 जनवरी को बंद होगा। इश्यू में 950 करोड़ रुपये के नये इक्विटी शेयरों के साथ ही प्रमोटरों द्वारा 691 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जायेंगे। पहले कंपनी ने आईपीओ के जरिये 1,900 करोड़ रुपये हासिल करने की योजना बनायी थी। मगर अस्थिर बाजार स्थितियों के कारण कंपनी ने अपने आईपीओ का आकार घटा दिया है। आईपीओ में 24,685,000 इक्विटी शेयरों के लिए 275-280 रुपये का प्राइस बैंड रखा गया है।
शैले होटल्स ने जून 2018 में बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास आवेदन किया था। मगर तभी से बाजार में कई वैश्विक और घरेलू हेडविंड (चुनौतियों) के कारण उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। अक्टूबर 2018 के बाद बाजार में आने वाला यह दूसरा आईपीओ है। इससे पहले हाल ही में जेल्मॉक डिजाइन अपना आईपीओ इश्यू लायी थी।
जानकारों का मानना है कि शैले होटल्स के आईपीओ को अच्छी प्रतिक्रिया मिलने और केंद्रीय बजट में कोई आश्चर्यजनक नकारात्मक बिंदु न होने पर अगले महीने कई और आईपीओ इश्यू बाजार में आ सकते हैं।
2018 में 24 कंपनियों ने अपने आईपीओ के माध्यम से 30,959 करोड़ रुपये जुटाये थे, जबकि 2017 में 36 कंपनियों ने आईपीओ के जरिये 67,147 करोड़ रुपये हासिल किये थे। मगर 2018 में अक्टूबर-दिसंबर के दौरान बाजार में अधिक अस्थिरता के कारण कोई भी कंपनी आईपीओ नहीं लायी। इन तीन महीनों में एनबीएफसी सेक्टर में नकदी संकट, मैक्रो आर्थिक चुनौतियाँ, रुपये में कमजोरी, कच्चे तेल की बढ़ी कीमतें और राज्य चुनाव परिणामों को लेकर इक्विटी बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया। (शेयर मंथन, 29 जनवरी 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!