शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

हमिंग बर्ड एजुकेशन (Humming Bird Education) का आईपीओ (IPO) इश्यू खुला

बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म (BSE SME Platform) पर हमिंग बर्ड एजुकेशन (Humming Bird Education) का आईपीओ (IPO) इश्यू शुक्रवार 15 मार्च को खुल गया।

यह इश्यू 19 मार्च को बंद होगा। हमिंग बर्ड एजुकेशन अपने आईपीओ इश्यू में 10 रुपये प्रति वाले 1.63 लाख शेयरों को 132 रुपये प्रति इक्विटी शेयर की दर से जारी करेगी। आईपीओ से कंपनी को 2.15 करोड़ रुपये की प्राप्ति होगी।
हमिंग बर्ड एजुकेशन आईपीओ इश्यू के जरिये जुटायी गयी पूँजी का उपयोग कार्यशील पूँजी की आवश्यकताओं, सामान्य कॉर्पोरेट और इश्यू के खर्चों के लिए करेगी। शेयर इंडिया कैपिटल सर्विसेज (Share India Capital Services) हमिंग बर्ड के आईपीओ इश्यू की मुख्य प्रबंधक है। साथ ही इश्यू की रजिस्ट्रार (Registrar) बिगशेयर सर्विसेज (Bigshare Services) है।
हमिंग बर्ड एजुकेशन क्वालिटी ओलंपियाड आयोजित करने और बड़ी संख्या में स्कूलों और छात्रों के लिए वैज्ञानिक रूप से डिजाइन की गयी अध्ययन सामग्री, मुफ्त मोबाइल ऐप्प, प्रदर्शन विश्लेषण रिपोर्ट जैसी उच्च प्राथमिकता वाली सेवाएँ प्रदान करती है।
हमिंग बर्ड एजुकेशन के नेटवर्क में 1,000 से अधिक विद्यालय, 2.5 लाख से ज्यादा छात्र और विश्व भर में 21 फ्रेंचाइजी दफ्तर हैं। कंपनी के प्रबंध निदेशक नितेश जैन के मुताबिक हमिंग बर्ड शैक्षणिक और शिक्षा के क्षेत्र में एक मजबूत वैश्विक ब्रांड है। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!