शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

03 अप्रैल को खुलेगा मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर (Metropolis Healthcare) का आईपीओ (IPO)

स्वास्थ्य सेवा प्रदाता मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर (Metropolis Healthcare) का आईपीओ (IPO) 03 अप्रैल को खुलने जा रहा है।

मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर के 1,200 करोड़ रुपये का आईपीओ इश्यू 05 अप्रैल को बंद होगा। इश्यू में 1.36 करोड़ शेयर (27.3% हिस्सेदारी) बेचे जायेंगे। आईपीओ में शेयरों के लिए 877-880 रुपये का प्राइस बैंड रखा गया है। इश्यू में प्रमोटर सुशील शाह और लोटस इन्वेस्टमेंट्स भी शेयर बेचेंगे।
खबर है कि इश्यू में योग्य कर्मचारियों के लिए 3,00,000 इक्विटी शेयर आरक्षित रहेंगे। आईपीओ के बाद कंपनी का शेयर बीएसई (BSE) तथा एनएसई (NSE) पर सूचीबद्ध किया जायेगा। गौरतलब है कि मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर के आईपीओ का प्रबंधन जेएम फाइनेंशियल, क्रेडिट सुइस, गोल्डमैन सैक्स, एचडीएफसी बैंक और कोटक महिंद्रा कैपिटल करेंगी।
बता दें कि पिछले साल अप्रैल-दिसंबर की अवधि में मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर ने 560 करोड़ रुपये की आमदनी के साथ 89 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर का नियंत्रण शाह परिवार द्वारा किया जाता है, जिसमें अध्यक्ष सुशील शाह और उनकी बेटी और कंपनी की प्रबंध निदेशक अमीरा शाह शामिल हैं। (शेयर मंथन, 29 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!