शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रेल विकास निगम (Rail Vikas Nigam) की बीएसई, एनएसई पर सपाट शुरुआत

आज सरकारी कंपनी रेल विकास निगम (Rail Vikas Nigam) का शेयर बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर सूचीबद्ध हुआ।

दोनों ही सूचकांकों पर रेल विकास ने आईपीओ (IPO) के ऊपरी भाव (19 रुपये) पर ही सपाट शुरुआत की। शुरुआत में थोड़ी गिरावट के बाद रेल विकास निगम के शेयर ने वापसी की और करीब 11 बजे यह बीएसई पर 0.35 रुपये या 1.84% की मजबूती के साथ 19.35 रुपये पर है।
29 मार्च से 03 अप्रैल तक खुले रेल विकास के आईपीओ में 25.34 करोड़ शेयर बिक्री के लिए रखे गये थे, जिनके लिए कंपनी को 1.83 गुना आवेदन भेजे गये। रेल मंत्रालय द्वारा शुरू की गयी मिनीरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम के आईपीओ में शेयरों के लिए 17-19 रुपये का प्राइस बैंड था। रेल विकास ने आईपीओ में 12.12% हिस्सेदारी बेच कर करीब 480 करोड़ रुपये जुटाये।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने अपनी एक रिपोर्ट में रेल विकास के आईपीओ में आवेदन करने की सलाह के साथ जिक्र किया था कि नयी लाइन, रूपांतरण, रेलवे विद्युतीकरण, मेट्रो परियोजनाएँ, बड़े पुल आदि सभी प्रकार की रेलवे परियोजनाओं का निर्माण करने वाली आरवीएन के पास इस समय 77,500 करोड़ रुपये के ठेके हैं। भारतीय रेलवे यात्री और माल दोनों सेवाओं के रेल इन्फ्रा में सुधार / उन्नयन के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। रेलवे ने परिवहन के एक पसंदीदा मोड के रूप में प्रतिस्पर्धी होने के लिए बुनियादी ढाँचे पर खर्च करने के लिए एक आक्रामक पाँच वर्षीय योजना बनायी है। इससे आरवीएन जैसी कंपनियों में निवेश के कई अवसर बन रहे हैं। (शेयर मंथन, 11 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!