शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

रेल विकास निगम (Rail Vikas Nigam) के शेयर में 19% की तीखी उछाल

हाल ही में बाजार सूचकांकों पर सूचीबद्ध हुई रेल विकास निगम (Rail Vikas Nigam) के शेयर में 19% की जोरदार तेजी देखने को मिल रही है।

पिछले गुरुवार को आज सरकारी कंपनी रेल विकास निगम का शेयर बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर आईपीओ भाव के मुकाबले सपाट सूचीबद्ध हुआ था। दोनों ही सूचकांकों पर रेल विकास ने आईपीओ के ऊपरी भाव (19 रुपये) पर ही सपाट शुरुआत की।
29 मार्च से 03 अप्रैल तक खुले रेल विकास के आईपीओ में 25.34 करोड़ शेयर बिक्री के लिए रखे गये थे, जिनके लिए कंपनी को 1.83 गुना आवेदन भेजे गये। रेल मंत्रालय द्वारा शुरू की गयी मिनीरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम के आईपीओ में शेयरों के लिए 17-19 रुपये का प्राइस बैंड था। रेल विकास ने आईपीओ में 12.12% हिस्सेदारी बेच कर करीब 480 करोड़ रुपये जुटाये।
बीएसई में रेल विकास निगम का शेयर 19.75 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 19.95 रुपये पर खुला। अभी तक के कारोबार में कंपनी के शेयर का सर्वाधिक भाव 23.65 रुपये रहा है। करीब 3 बजे कंपनी के शेयरों में 3.75 रुपये या 18.99% की मजबूती के साथ 23.50 रुपये के भाव पर सौदे हो रहे हैं। इस भाव पर कंपनी की बाजार पूँजी 4,899.80 करोड़ रुपये है। (शेयर मंथन, 15 अप्रैल 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!