शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

21% प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुआ इंडियामार्ट इंटरमेश (IndiaMart InterMESH) का शेयर

इंडियामार्ट इंटरमेश (IndiaMart InterMESH) का शेयर बीएसई (BSE) पर 21% के प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुआ है।

कंपनी के शेयर ने आईपीओ (IPO) इश्यू के 973 रुपये के ऊपरी भाव के मुकाबले 1,180 रुपये पर शुरुआत की। इसके बाद कंपनी के शेयर में और अधिक मजबूती आयी है। करीब सवा 11 बजे बीएसई पर इंडियामार्ट इंटरमेश का शेयर आईपीओ इश्यू के ऊपरी भाव के मुकाबले 296.00 रुपये या 30.42% की मजबूती के साथ 1,269.00 रुपये पर चल रहा है।
इंडियामार्ट.कॉम (IndiaMart.com) की संचालक इंडियामार्ट इंटरमेश का आईपीओ (IPO) 24 जून को खुल कर 26 जून को बंद हुआ। इंडियामार्ट के आईपीओ इश्यू को 36.21 गुना आवेदन भेजे गये थे। 475 करोड़ रुपये के इश्यू में रखे गये 26,92,824 शेयरों के मुकाबले कंपनी को 9,73,85,775 शेयरों के लिए आवेदन मिले। आरक्षित श्रेणियों में से योग्य संस्थागत खरीदारों ने 30.83 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों ने 62.12 गुना और खुदरा निवेशकों ने 13.37 गुना आवेदन भेजे।
इंडियामार्ट.कॉम भारत में छोटे और मध्यम व्यवसायों के लिए सबसे बड़े ऑनलाइन लिस्टिंग प्लेटफार्मों में से एक है। इसके आईपीओ में कंपनी और मौजूदा शेयरधारकों द्वारा कुल 48.8 लाख शेयर बेचे जाने का ऐलान किया गया था, जिसमें 21.95 लाख शेयर एंकर निवेशकों के लिए रखे गये थे। आईपीओ से पहले इंडियामार्ट ने एंकर निवेशकों (Anchor Investors) से 213 करोड़ रुपये जुटाये थे। (शेयर मंथन, 04 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!