शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

स्टर्लिंग ऐंड विल्सन (Sterling and Wilson) को आईपीओ (IPO) के लिए सेबी की मंजूरी

स्टर्लिंग ऐंड विल्सन (Sterling and Wilson) को आईपीओ (IPO) इश्यू लाने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गयी है।

कंपनी ने अप्रैल में सेबी के पास आईपीओ के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद इसे 04 जुलाई को बाजार नियामक से 'ऑब्जर्वेशंस' मिली हैं। गौरतलब है कि आईपीओ या फॉलो-ऑन ऑफर जैसा कोई भी सार्वजनिक इश्यू लाने से पहले किसी भी कंपनी को सेबी से 'ऑब्जर्वेशंस' प्राप्त करना अनिवार्य है।
स्टर्लिंग ऐंड विल्सन की योजना आईपीओ से 4,500 करोड़ रुपये जुटाने की है। शपूरजी पलोंजी (Shapoorji Pallonji) सोलर इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) कंपनी स्टर्लिंग ऐंड विल्सन की प्रमोटर है। आईपीओ में कंपनी के चेयरमैन खुर्शीद यज्दी के अलावा शपूरजी पलोंजी भी हिस्सेदारी बेचेगी।
आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज, ऐक्सिस कैपिटल, क्रेडिट सुइस सिक्योरिटीज, डॉयचे इक्विटीज इंडिया, आईआईएफएल होल्डिंग्स और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स स्टर्लिंग ऐंड विल्सन के आईपीओ के लिए ग्लोबल कोऑर्डिनेटर और बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। साथ ही इंडसइंड बैंक और यस सिक्योरिटीज भी इश्यू के प्रमुख प्रबंधक होंगे।
इश्यू के बाद स्टर्लिंग ऐंड विल्सन का शेयर बीएसई (BSE) तथा एनएसई (NSE) पर सूचीबद्ध होगा।
गौरतलब है कि स्टर्लिंग ऐंड विल्सन का कारोबार 26 देशों में फैला है। यह अपनी सहायक कंपनियों और शाखा दफ्तरों से वैश्विक स्तर पर संचालन करती है। (शेयर मंथन, 09 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!