शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

सीएसबी बैंक (CSB Bank) ने किया आईपीओ (IPO) के लिए आवेदन

खबरों के अनुसार सीएसबी बैंक (CSB Bank) ने आईपीओ (IPO) इश्यू लाने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) के पास आवेदन किया है।

बैंक की योजना आईपीओ से 400 करोड़ रुपये जुटाने की है। इश्यू में 30 करोड़ रुपये के नये शेयरों के साथ 370 करोड़ रुपये के शेयर ऑफर-फॉर-सेल के जरिये बेचे जायेंगे। बैंक को सेबी की मंजूरी अगले दो महीनों में मिलले की संभावना है।
सीएसबी बैंक, पूर्व में सीरियन कैथोलिक बैंक (Catholic Syrian Bank), के प्रमोटर कनाडा में स्थित अरबपति प्रेम वत्स (Prem Watsa) हैं। आईआईएफएल (IIFL) और ऐक्सिस कैपिटल (Axis Capital) सीएसबी बैंक का आईपीओ इश्यू संभालेंगी।
गौरतलब है कि इससे पहले 2015 में भी सीएसबी ने आईपीओ के लिए आवेदन किया था, मगर बैंक कभी आईपीओ नहीं लाया। यह इश्यू भारत में एक दुर्लभ वाणिज्यिक बैंकिंग आईपीओ और अगस्त 2016 के अंत में सूचीबद्ध हुए आरबीएल बैंक के बाद पहला होगा। (शेयर मंथन, 10 अगस्त 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!