शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

शिव ओम स्टील्स (Shiv Aum Steels) के आईपीओ (IPO) को 81% आवेदन

शिव ओम स्टील्स (Shiv Aum Steels) के एसएमई आईपीओ (IPO) को 81% आवेदन मिल गये हैं।

कंपनी को आईपीओ इश्यू के दूसरे दिन आज शुक्रवार को करीब 12 बजे तक ही 81% आवेदन मिल चुके हैं। गुरुवार से खुले शिव ओम स्टील्स के आईपीओ में 23 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। 2002 में शुरू की गयी हल्के स्टील उत्पादों की थोक व्यापारी और वितरक शिव ओम स्टील्स ने आईपीओ में 10 रुपये मूल कीमत वाले शेयरों का भाव 44 रुपये रखा है। निवेशकों को इश्यू में न्यूनतम 3,000 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा, यानी एक निवेशक को कम के कम 1,32,000 रुपये का निवेश करना होगा। इश्यू में 36 लाख शेयर बेचे जायेंगे, जिससे कंपनी 15.84 करोड़ रुपये जुटायेगी।
इश्यू के बाद कंपनी में प्रमोटर शेयरधारिता 100% से घट कर 73.53% रह जायेगी। आईपीओ के बाद कंपनी का शेयर 01 अक्टूबर को एनएसएई एसएमई (NSE SME) पर सूचीबद्ध होगा।
आईपीओ के जरिये जुटायी गयी पूँजी का इस्तेमाल शिव ओम मेटल्स कर्ज चुकाने और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए करेगी।
शिव ओम स्टील्स उपभोक्ताओं की आवश्यकताओं के आधार पर सभी आकारों में विभिन्न स्टील उत्पाद बेचती है, जिनमें प्लेट्स, टी-एंगल्स, सी चैनल, आई-बीम्स, कॉइल्स, एच-बीम्स, टीएमटी बार्स, कॉलम और रेल्स शामिल हैं। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!