शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

24 सितंबर को खुलेगा गैलेक्टिको कॉर्पोरेट सर्विसेज (Galactico Corporate Services) का आईपीओ

2015 में शुरू की गयी वित्तीय सेवा प्रदाता गैलेक्टिको कॉर्पोरेट सर्विसेज (Galactico Corporate Services) का आईपीओ (IPO) मंगलवार 24 सितंबर को खुलने जा रहा है।

गैलेक्टिको कॉर्पोरेट सर्विसेज ने आईपीओ में 10 रुपये मूल कीमत वाले शेयरों का भाव 23 रुपये रखा है। किसी निवेशक को इश्यू में न्यूनतम 6,000 शेयरों के लिए आवेदन करना होगा, यानी एक निवेशक को कम के कम 1,38,000 रुपये का निवेश करना होगा। इश्यू में 16.08 लाख शेयर बेचे जायेंगे, जिससे कंपनी 3.70 करोड़ रुपये जुटा सकेगी।
गैलेक्टिको कॉर्पोरेट सर्विसेज का एसएमई आईपीओ (SME IPO) 27 सितंबर को बंद होगा। इश्यू के बाद कंपनी में प्रमोटर शेयरधारिता 100% से घट कर 71.94% रह जायेगी। आईपीओ के बाद कंपनी का शेयर बीएसएई एसएमई (BSE SME) पर सूचीबद्ध होगा।
आईपीओ के जरिये जुटायी गयी पूँजी का इस्तेमाल गैलेक्टिको कॉर्पोरेट सर्विसेज कर्ज चुकाने और सामान्य कारोबारी उद्देश्यों के लिए करेगी।
गैलेक्टिको कॉर्पोरेट सर्विसेज निवेश सलाहकार, पूँजी जुटाने की गतिविधियों और इश्यू की अंडरराइटिंग का प्रबंधन करती है। गैलेक्टिको एक इश्यू के लिए सलाहकार, प्रबंधक और परामर्शदाता के रूप में भी सेवाएँ देती है। (शेयर मंथन, 23 सितंबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!