शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank) को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank) या यूएसएफबी को आईपीओ (IPO) इश्यू लाने के लिए बाजार नियामक सेबी (SEBI) की मंजूरी मिल गयी है।

बैंक ने सेबी के पास अगस्त में आवेदन किया था। माइक्रोफाइनेंस ऋणदाता उज्जीवन फाइनेंशियल सर्विसेज उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक की मूल कंपनी है।
यूएसएफबी की योजना आईपीओ से 1,200 करोड़ रुपये जुटाने की है। इश्यू में 120 करोड़ रुपये के शेयर यूएसएफबी के मौजूदा शेयरधारकों के लिए आरक्षित रहेंगे।
यूएसएफबी की प्री-आईपीओ प्लेसमेंट के जरिये 300 करोड़ रुपेय जुटाने की योजना है। यूएसएफबी के आईपीओ का प्रबंधन कोटक महिंद्रा कैपिटल (Kotak Mahindra Capital), आईआईएफएल सिक्योरिटीज (IIFL Securities) और जेएम फाइनेंशियल (JM Financial) के हाथ में होगा।
यूएसएफबी आईपीओ के जरिये जुटायी पूँजी का इस्तेमाल भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कंपनी के पूँजी आधार को बढ़ाने के लिए करेगा। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!