शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एन्टनी वैस्ट हैंडलिंग सेल (Antony Waste Handling Cell) ने लिया आईपीओ (IPO) वापस लेने का फैसला

आईपीओ (IPO) के लिए निवेशकों की ठंडी प्रतिक्रिया और बाजार के खराब माहौल के कारण एन्टनी वैस्ट हैंडलिंग सेल (Antony Waste Handling Cell) ने इसे वापस लेने का निर्णय लिया है।

आईपीओ में आवेदन के लिए आज आखिरी दिन था। आईपीओ में आवेदन चार मार्च 2020 को आरंभ हुए थे और पहले इसकी समय सीमा छह मार्च 2020 को समाप्त होनी थी। लेकिन आखिरी दिन तक 100% आवेदन हासिल करने में असफल होने की स्थिति में कंपनी ने इसके लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ा कर 16 मार्च कर दी थी। यही नहीं, इसने आईपीओ का प्राइस बैंड भी संशोधित कर दिया था। पहले इसके पाँच रुपये अंकित मूल्य वाले शेयरों के लिए प्राइस बैंड 295-300 रुपये रखा गया था, जिसे बाद में संशोधित कर 294-300 रुपये प्रति शेयर कर दिया गया था। लेकिन इस कदमों के बावजूद निवेशकों की ओर से इसके आईपीओ को अच्छी प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। एन्टनी समूह की इस कंपनी की स्थापना साल 2001 में हुई थी और यह म्यूनिसिपल सॉलिड वैस्ट मैनेजमेंट से संबंधित सेवाओं में संलग्न है। (शेयर मंथन, 16 मार्च 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!