शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

21 सितंबर से खुल जायेगा सीएएमएस (CAMS) का आईपीओ

कम्प्यूटर ऐज मैनेजमेंट सर्विसेज- सीएएमएस (Computer Age Management Services- CAMS) आईपीओ के जरिये 2,244.33 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायेगा।

ग्रेट टेरेन इनवेस्टमेंट लिमिटेड इस कंपनी की प्रवर्तक है। वित्तीय क्षेत्र में तकनीकी-आधारित बुनियादी ढाँचा और सेवाएँ उपलब्ध कराने वाली कंपनी सीएएमएस विभिन्न म्यूचुअल फंडों के लिए रजिस्ट्रार और ट्रांसफर एजेंट का काम करती है। इसका आईपीओ सोमवार यानि 21 सितंबर से आवेदन के लिए खुल जायेगा। इसके आईपीओ में 10 रुपये अंकित मूल्य वाले शेयरों के लिए प्राइस बैंड 1,229-1,230 रुपये रखा गया है। इस इश्यू की लॉट साइज 12 रखी गयी है। इसका मतलब यह है कि निवेशकों को इश्यू में न्यूनतम 12 शेयरों और इसके गुणकों में आवेदन करना होगा। चूँकि प्राइस बैंड के ऊपरी दायरे पर एक लॉट में आवेदन की लागत 14,760 रुपये है, इसका मतलब यह हुआ कि कोई खुदरा निवेशक इस आईपीओ में अधिकतम 13 लॉट के लिए आवेदन कर सकता है। इस आईपीओ के जरिये कंपनी के लगभग 1.82 करोड़ शेयर बेचे जायेंगे। कंपनी के कर्मचारियों को इस आईपीओ में प्रति शेयर 122 रुपये की छूट मिलेगी।
कंपनी ने कारोबारी साल 2019-20 में 173.45 करोड़ रुपये का कर-पश्चात-लाभ (Profit after tax) हासिल किया। इसका कामकाज भारत के 25 राज्यों और पाँच केंद्रशासित प्रदेशों में फैला हुआ है। मौजूदा समय में इसके 278 सर्विस सेंटर काम कर रहे हैं।
सीएएमएस का आईपीओ 21 सितंबर को खुल कर 23 सितंबर को बंद होगा। कंपनी के शेयरों की सूचीबद्धता की संभावित तारीख 01 अक्टूबर 2020 है। (शेयर मंथन, 20 सितंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!