शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

कामयाब आईपीओ के बाद एक अक्टूबर को सूचीबद्ध होगा सीएएमएस (CAMS) का शेयर

कम्प्यूटर ऐज मैनेजमेंट सर्विसेज- सीएएमएस (Computer Age Management Services- CAMS) ने शेयरों की सूचीबद्धता के लिए इसका इश्यू प्राइस 1,230 रुपये तय किया है।

प्राइस बैंड 1,229-1,230 रुपये के ऊपरी दायरे पर सर्वाधिक बोलियाँ मिलने के कारण ऐसा किया गया है। कंपनी के शेयरों की सूचीबद्धता की तारीख एक अक्टूबर 2020 रखी गयी है।
इससे पहले 23 सितंबर को बंद हुए इसके आईपीओ (IPO) के लिए कुल मिला कर 46.99 गुना आवेदन मिले थे। इस आईपीओ में खुदरा निवेशकों (Retail individual investors- RIIs) के लिए आरक्षित श्रेणी में 5.54 गुना, गैर संस्थागत निवेशकों (NIIs) की ओर से 111.85 गुना और पात्र संस्थागत खरीदारों (QIBs) की श्रेणी की ओर से 73.18 गुना आवेदन आये थे। इसके आईपीओ में 10 रुपये अंकित मूल्य वाले शेयरों के लिए प्राइस बैंड 1,229-1,230 रुपये रखा गया था। सीएएमएस का आईपीओ 21 सितंबर को खुल कर 23 सितंबर को बंद हुआ।
साल 1988 में स्थापित इस कंपनी की प्रवर्तक ग्रेट टेरेन इनवेस्टमेंट लिमिटेड है। वित्तीय क्षेत्र में तकनीकी-आधारित बुनियादी ढाँचा और सेवाएँ उपलब्ध कराने वाली कंपनी सीएएमएस विभिन्न म्यूचुअल फंडों के लिए रजिस्ट्रार और ट्रांसफर एजेंट का काम करती है। कंपनी ने कारोबारी साल 2019-20 में 173.45 करोड़ रुपये का कर-पश्चात-लाभ (Profit after tax) हासिल किया। इसका कामकाज भारत के 25 राज्यों और पाँच केंद्रशासित प्रदेशों में फैला हुआ है। मौजूदा समय में इसके 278 सर्विस सेंटर काम कर रहे हैं। (शेयर मंथन, 30 सितंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!