शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मझगाँव डॉक (Mazagon Dock) के शेयरों की आज होगी लिस्टिंग

मझगाँव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders) के आईपीओ के लिए निवेशकों की जबरदस्त माँग के बाद आज इसके शेयरों को सूचीबद्ध किया जायेगा।

कंपनी ने शेयरों की सूचीबद्धता के लिए इसका इश्यू प्राइस 145 रुपये निश्चित किया है। प्राइस बैंड 135-145 रुपये के ऊपरी दायरे पर सर्वाधिक बोलियाँ मिलने के कारण ऐसा किया गया है। स्टॉक एक्सचेंजों- बीएसई और एनएसई पर कंपनी के शेयरों की सूचीबद्धता की तारीख 12 अक्टूबर 2020 रखी गयी है।
इसके आईपीओ में आवेदन की समय सीमा खत्म होने तक खुदरा निवेशकों (Retail individual investors- RIIs) के लिए आरक्षित श्रेणी में 35.63 गुना, गैर संस्थागत निवेशकों (NIIs) की ओर से 678.88 गुना और पात्र संस्थागत खरीदारों (QIBs) की श्रेणी की ओर से 89.71 गुना आवेदन प्राप्त हुए। कुल मिला कर इसके लिए 157.41 गुना माँग आयी थी, जो इस साल में आये सभी आईपीओ में सबसे अधिक माँग है।
साल 1934 में स्थापित मझगाँव डॉक शिपबिल्डर्स भारत के रक्षा मंत्रालय के तहत दिग्गज शिपयार्ड कंपनी है। कंपनी ने कारोबारी साल 2019-20 में 477.06 करोड़ रुपये का कर-पश्चात-लाभ (Profit after tax) हासिल किया। कंपनी का आईपीओ 29 सितंबर को खुल कर 01 अक्टूबर को बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!