शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूटीआई एएमसी (UTI AMC) के शेयरों की नुकसान के साथ लिस्टिंग

सोमवार को यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी (UTI Asset Management Company) के शेयरों ने स्टॉक एक्सचेंजों पर कमजोरी के साथ शुरुआत की।

बीएसई (BSE) पर कंपनी का शेयर आज 490.25 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो इसके इश्यू प्राइस (Issue price) से 11.5% कम है। कंपनी ने इसके लिए 554 रुपये का इश्यू प्राइस तय किया था। आज यह नीचे की ओर 471.10 रुपये और ऊपर की ओर 530.00 रुपये तक गया। लेकिन यह आखिरकार बीएसई पर 476.60 रुपये पर बंद हुआ, जो लिस्टिंग प्राइस से 2.78% कम है। हालाँकि यदि इश्यू प्राइस से तुलना करें तो यह 13.97% की गिरावट प्रदर्शित करता है।
यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी की स्थापना साल 2002 में हुई थी और इसे देश की अग्रणी एसेट मैनेजमेंट कंपनियों में गिना जाता है। कंपनी इस आईपीओ के जरिये 2,160 करोड़ रुपये की पूँजी जुटा रही है। कंपनी ने कारोबारी साल 2019-20 में 2,764.85 करोड़ रुपये का कर-पश्चात-लाभ (Profit after tax) हासिल किया। इसके आईपीओ में खुदरा निवेशकों (Retail individual investors- RIIs) के लिए आरक्षित श्रेणी में 2.32 गुना, गैर संस्थागत निवेशकों (NIIs) की ओर से 0.93 गुना और पात्र संस्थागत खरीदारों (QIBs) की श्रेणी की ओर से 3.34 गुना आवेदन प्राप्त हुए थे। कुल मिला कर इसके लिए 2.31 माँग आयी थी, जो इस साल अब तक आये सभी आईपीओ में सबसे कम माँग है। यूटीआई एएमसी का आईपीओ 29 सितंबर को खुल कर 01 अक्टूबर को बंद हुआ था। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!