शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मजबूती के साथ सूचीबद्ध हुए मझगाँव डॉक (Mazagon Dock) के शेयर

मझगाँव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders) की आज शेयर बाजार में शानदार शुरुआत हुई।

आज बीएसई (BSE) में कंपनी के शेयर की लिस्टिंग का भाव 216.25 रुपये रहा। इस तरह कंपनी के शेयरों की शुरुआत 145 रुपये के इश्यू भाव की तुलना में लगभग 49% प्रीमियम के साथ हुई। बीएसई में आज यह ऊपर की ओर 216.65 रुपये तक गया और आज के कारोबार के अंत में 173.00 रुपये पर बंद हुआ, जो इश्यू भाव से 19.31% की तेजी दिखाता है। लेकिन यदि लिस्टिंग के भाव से तुलना करें, तो यह लगभग 20% की कमजोरी के साथ बंद हुआ।
साल 1934 में स्थापित मझगाँव डॉक शिपबिल्डर्स भारत के रक्षा मंत्रालय के तहत दिग्गज शिपयार्ड कंपनी है। कंपनी ने कारोबारी साल 2019-20 में 477.06 करोड़ रुपये का कर-पश्चात-लाभ (Profit after tax) हासिल किया। कंपनी का आईपीओ 29 सितंबर को खुल कर 01 अक्टूबर को बंद हुआ था। मझगाँव डॉक के आईपीओ में खुदरा निवेशकों (Retail individual investors- RIIs) की ओर से 35.63 गुना, गैर संस्थागत निवेशकों (NIIs) की ओर से 678.88 गुना और पात्र संस्थागत खरीदारों (QIBs) की ओर से 89.71 गुना आवेदन प्राप्त हुए। कुल मिला कर इसके लिए 157.41 गुना माँग आयी थी, जो इस साल में आये सभी आईपीओ में सबसे अधिक माँग है। (शेयर मंथन, 12 अक्टूबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!