शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पहले दिन 14 प्रतिशत बढ़त के साथ बंद हुए लिखिथा इन्फ्रास्ट्रक्चर (Likhitha Infrastructure) के शेयर

लिखिथा इन्फ्रास्ट्रक्चर (Likhitha Infrastructure) के शेयरों ने आज स्टॉक एक्सचेंजों पर तेजी के साथ शुरुआत की।

बीएसई (BSE) पर कंपनी का शेयर आज 130.10 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ, जो इसके इश्यू प्राइस (Issue price) से लगभग साढ़े आठ प्रतिशत अधिक है। कंपनी ने इसके लिए 120 रुपये का इश्यू प्राइस तय किया था। लिखिथा इन्फ्रास्ट्रक्चर का शेयर बीएसई पर आज के कारोबार में नीचे की ओर 125.00 रुपये तक गया। हालाँकि यह आखिरकार 136.60 रुपये पर बंद हुआ, जो लिस्टिंग प्राइस से 5% की बढ़ोतरी दिखाता है। हालाँकि यदि इश्यू प्राइस से तुलना करें तो यह 13.83% की तेजी के साथ बंद हुआ।
तेल-गैस क्षेत्र में बुनियादी ढाँचा सेवा प्रदान करने वाली कंपनी लिखिथा इन्फ्रा की स्थापना साल 1998 में हुई थी। कंपनी ने कारोबारी साल 2019-20 में 19.88 करोड़ रुपये का कर-पश्चात-लाभ (Profit after tax) हासिल किया। इसका आईपीओ 29 सितंबर को खुल कर 07 अक्टूबर को बंद हुआ था। इसके आईपीओ में खुदरा निवेशकों (Retail individual investors- RIIs) के लिए आरक्षित श्रेणी में 23.71 गुना, गैर संस्थागत निवेशकों (NIIs) की ओर से 1.54 गुना और पात्र संस्थागत खरीदारों (QIBs) की श्रेणी की ओर से 21.99 गुना आवेदन प्राप्त हुए थे। कुल मिला कर इसके लिए 9.51 गुना माँग आयी थी। लिखिथा इन्फ्रा ने इस आईपीओ के जरिये 61 करोड़ रुपये की पूँजी जुटायी है। इस लिहाज से देखें तो यह इस साल का सबसे छोटा आईपीओ है। (शेयर मंथन, 15 अक्टूबर 2020)

 

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!