शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

दो दिसंबर से खुल जायेगा बर्गर किंग (Burger King) का आईपीओ

बर्गर किंग (Burger King) ने आईपीओ के जरिये 810 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है।

इसमें 450 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और 360 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल होगा। कंपनी फास्ट फूड बर्गर की बिक्री करती है और देश भर में इसके 216 बर्गर किंग रेस्तरां हैं। कंपनी का आईपीओ बुधवार यानि दो दिसंबर 2020 से आवेदन के लिए खुल जायेगा। इसके आईपीओ में 10 रुपये अंकित मूल्य वाले शेयरों के लिए प्राइस बैंड 59-60 रुपये रखा गया है। इस इश्यू की लॉट साइज 250 शेयरों की तय की गयी है। इसका मतलब यह है कि निवेशकों को इश्यू में न्यूनतम 250 शेयरों या इसके गुणकों में आवेदन करने की आवश्यकता होगी। चूँकि प्राइस बैंड के ऊपरी दायरे पर एक लॉट में आवेदन की कुल लागत 15,000 रुपये बैठेगी, ऐसे में खुदरा निवेशक इस आईपीओ में अधिकतम 13 लॉट यानि 3,250 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
बर्गर किंग का आईपीओ दो दिसंबर को खुल कर चार दिसंबर को बंद होगा। आईपीओ के बाद इसके शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे। कंपनी के शेयरों की सूचीबद्धता की संभावित तारीख 14 दिसंबर 2020 है। (शेयर मंथन, 29 नवंबर 2020)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!