शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

करियर प्वाइंट (Career Point) के आईपीओ की 44.71 गुना माँग

करियर प्वाइंट इन्फोसिस्टम्स लिमिटेड (Career Point Infosystems Ltd)  का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के प्रति निवेशकों का अच्छा उत्साह दिखा।

आईपीओ खुलने के अंतिम दिन इसके 14,34,55,440 शेयरों की माँग हुई, जो इसके द्वारा जारी किये जाने वाले शेयरों का 44.71 गुना है। यह आईपीओ 16 सितंबर 2010 को खुला था। इस आईपीओ के जरिये कंपनी की ओर से 32,08,907 शेयर जारी किये जायेंगे। कंपनी ने इस इश्यू में बोली लगाने के लिए 295-310 रुपये का दायरा तय किया है। इस आईपीआई के जरिये कंपनी की करीब 115 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। आईपीओ से जुटायी गयी रकम का इस्तेमाल कंपनी छात्रों के लिए हॉस्टल खोलने और नये अधिग्रहण के लिए करेगी।
कंपनी इंजीनियरिंग और मेडिकल में दाखिले के लिए कोचिंग क्लासेज चलाती है। कंपनी 17 कोचिंग सेंटर और 16 फ्रैंचाइजी सेंटर का संचालन करती है। इन कोचिंग सेंटर से जुड़े फैकेल्टी सदस्यों की संख्या 231 है। कारोबारी साल 2009-2010 तक इसके कोचिंग क्लासेज में विद्यार्थियों की संख्या 31,700 है। इसके साथ ही कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली एक सब्सीडियरी कंपनी करियर प्वाइंट इन्फ्रा लिमिटेड (Career Point Infra Ltd) है। यह कंपनी स्कूल और कॉलेज के लिए बिल्डिंग और इन्फ्रास्ट्रक्चर का कार्य करती है। (शेयर मंथन, 21 सितंबर 2010)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!