बीपीसीएल और अपोलो टायर वायदा सौदों पर एसएमसी की सलाह
ब्रोकिंग फर्म एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने आज मंगलवार 01 मार्च को एकदिनी कारोबार में बीपीसीएल (BPCL) मार्च कॉलऔर अपोलो टायर (Apollo Tyre) मार्च फ्यूचर का ऑप्शन खरीदने की सलाह दी है।
ब्रोकिंग फर्म एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने आज मंगलवार 01 मार्च को एकदिनी कारोबार में बीपीसीएल (BPCL) मार्च कॉलऔर अपोलो टायर (Apollo Tyre) मार्च फ्यूचर का ऑप्शन खरीदने की सलाह दी है।
मंगलवार को एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार हो रहा है। सिंगापुर और जापान के सूचकांकों में गिरावट है।
कच्चे तेल के भाव में उछाल के बावजूद सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।
रोहित गाडिया
संस्थापक और सीईओ
कैपिटल वाया ग्लोबल रिसर्च
बाजार की दृष्टि से इस बजट का बाजार पर उदासीन प्रभाव हो सकता है क्योंकि वित्त मंत्री ने बजट में ग्रामीण, कृषि और बुनियादी ढाँचे के विकास पर अधिक जोर दिया है जिससे बहुत ज्यादा नकारात्मक और सकारात्मक घोषणाएँ नहीं हैं।
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। वित्त मंत्री के बजट पेश करने से पहले बाजार में कमजोरी थी लेकिन बजट भाषण के शुरु होते ही बाजार में गिरावट शुरु हो गई।
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा वित्त वर्ष 2016-17 के लिए सोमवार को पेश आम बजट पर बीएसई सेंसेक्स में शुरुआती दो-चार मिनट की बढ़त के बाद तेज गिरावट आने लगी थी। लेकिन बजट पेश हो जाने के बाद सेंसेक्स में सुधार शुरू हो गया है।
वित्त मंत्री अरुण जेटली (Arun Jaitley) ने बजट 2016 (Budget 2016) में कृषि क्षेत्र पर काफी ज्यादा जोर दिया है। केवल उद्योग जगत और शहरी आबादी पर ध्यान देने की आलोचना का जवाब इस बजट में देने की कोशिश की गयी है।
इस बार गाड़ियों पर टैक्स बढ़ा दिया गया है। डीजल गा़ड़ी पर 2.5 फीसदी टैक्स बढ़ा और एसयूवी गाड़ी पर 4 फीसदी टैक्स बढ़ाया गया है। वहीं छोटी गाड़ियों पर एक फीसदी का अतिरिक्त टैक्स लगाया जाएगा। (शेयर मंथन, 29 फरवरी 2016)
पहली बार मकान खरीदने वाले लोगों को राहत। अगर मकान की कीमत 50 लाख से ज्यादा नहीं है तो आपको ब्याज में 50 हजार रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी। (शेयर मंथन, 29 फरवरी 2016)
इस बार इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। अरुण जेटली ने कहा कॉर्पोरेट टैक्स में छूट को धीरे-धीरे खत्म किया जाएगा। (शेयर मंथन, 29 फरवरी 2016)
वित्त मंत्री ने अरुण जेटली बताया 5 लाख से कम आय वाले व्यक्तिगत करदाताओं को 87 ए के तहत 3 हजार टैक्स छूट मिलेगी। वहीं अगर कोई संपत्ति बेचकर स्टार्टअप शुरू करेगा तो उस पर कैपिटेल गेन टैक्स नहीं लगाया जाएगा। (शेयर मंथन, 29 फरवरी 2016)
संसद में आम बजट पेश करते हुए वित्त अरुण जेटली ने बताया दालों की कीमतें कम करने के लिए बफर स्टॉक की व्यवस्था होगी। साथ ही डाकघर में एटीएम की व्यवस्था शुरू होगी। (शेयर मंथन, 29 फरवरी 2016)
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बताया पीएम मुद्रा योजना के बजट में 1 लाख 80 हजार करोड़ रुपये का इजाफा किया गया है। (शेयर मंथन, 29 फरवरी 2016)
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा सरकारी बैंकों के लिए 25 हजार करोड़ का फंड रखा गया है। अगर और जरूरत पड़ेगी तो उसके संसाधन तलाशे जाएंगे। उन्होंने बताया पीएम मुद्रा योजना का बजट 1 लाख करोड़ तक स्वीकृत कर दिया ग या है ताकि 2.5 करोड़ ऋणी लोगों को इससे जोड़ो जा सके। (शेयर मंथन, 29 फरवरी 2016)
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने आम बजट पेश करते हुए बताया नेशनल स्किल डेवलपमेंट स्कीम के तहत 76 लाख युवाओं को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। उन्होंने कहा पीएम कौशल विकास योजना के तहत अगले तीन साल में 1 करोड़ युवाओं को ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया है (शेयर मंथन, 29 फरवरी 2016)
वित्त मंत्री ने बताया देशभर में 1500 मल्टी ट्रेनिंग संस्थान खोलने के लिए 1700 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया गया है। (शेयर मंथन, 29 फरवरी 2016)