शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी 7000 के नीचे बंद, सेंसेक्स (Sensex) 152 अंक टूटा

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। वित्त मंत्री के बजट पेश करने से पहले बाजार में कमजोरी थी लेकिन बजट भाषण के शुरु होते ही बाजार में गिरावट शुरु हो गई।

बीएसई सेंसेक्स (Sensex) 152.30 अंक (0.66%) गिर कर 23,002.00 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 23,343.22 अंक तक चढ़ा और नीचे की ओर यह 22,494.61 अंक तक फिसला। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 42.70 अंक (0.61%) गिर कर 6,987.05 अंक पर बंद हुआ। सत्र के मध्य में यह 7,094.60 तक ऊपर चढ़ा जबकि दिन का निचला स्तर 6,825.80 रहा।
छोटे मँझोले सूचकांकों में मिला-जुला रुझान रहा। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 0.03% की मामूली मजबूती रही। वहीं स्मॉल कैप में 0.07% की कमजोरी आयी। दूसरी ओर निफ्टी मिडकैप 100 में 0.35% की तेजी रही और निफ्टी स्मॉल 100 में 0.20% की गिरावट रही।
आज के कारोबार में सेंसेक्स के दिग्गज शेयरों में ओएनजीसी 9.72%, मारुति 4.88%, बीएचईएल 4.21%, इन्फोसिस 3.33%, एलऐंडटी 2.83% और ऐक्सिस बैंक 2.80% गिर कर बंद हुए। वहीं आईसीआईसीआई बैंक 2.79%, रिलायंस 1.69%, आईटीसी 1.65%, ल्युपिन 1.65%, एसबीआई 1.38% और एचडीएफसी बैंक 1.32% चढ़ कर बंद हुए। निफ्टी के 50 दिग्गज शेयरों में से 30 शेयर लाल निशान पर और 19 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। (शेयर मंथन, 29 फरवरी 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!