शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

अमेरिकी बाजार में गिरावट, डॉव जोंस (Dow Jone) 123 अंक फिसला

कच्चे तेल के भाव में उछाल के बावजूद सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 123.47 अंक (0.74%) गिर कर 16,516.50 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 32.52 अंक (0.71%) की कमजोरी दिखी और यह 4,557.95 पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 (S&P 500) में भी 15.82 अंक (0.81%) की गिरावट आयी और यह 1,932.23 पर बंद हुआ। 2011 के बाद पहली बार अमेरिकी बाजार में लगातार 3 महीने में गिरावट देखी जा रही है। सऊदी अरब ने उत्पादन कम करने के फिर संकेत दिए हैं और इस बयान से कच्चे तेल में तेजी देखी जा रही है। कल अमेरिकी बाजार में कच्चे तेल के भाव में 3% की मजबूती आयी और डब्लूटीआई क्रूड 33.75 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। कल यूरोपिय बाजार में मिलाजुला कारोबार देखा गया। (शेयर मंथन 1 मार्च 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!