सिप्ला, सिंजीन इंटरनेशनल, केपीआईटी टेक्नोलॉजीज खरीदें, निफ्टी, मारुति बेचें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट
आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में सोमवार (19 अप्रैल) के एकदिनी कारोबार के लिए सिप्ला (Cipla), सिंजीन इंटरनेशनल (Syngene International), केपीआईटी टेक्नोलॉजीज (KPIT Technologies) के शेयर खरीदने और निफ्टी (Nifty), मारुति (Maruti) के शेयर बेचने की सलाह दी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने सोमवार (19 अप्रैल) के एकदिनी कारोबार के लिए माइंडट्री (Mindtree), हिंदुस्तान कॉपर (Hindustan Copper), अपोलो हॉस्पिटल (Apollo Hospitals), ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) और अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।