शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ एनएसई निफ्टी (NSE Nifty)

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार को भी भारतीय शेयर बाजार में तेजी का क्रम जारी रहा।

शुक्रवार के बंद स्तर 51,422.88 के मुकाबले आज बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) बढ़त के साथ 51,476.22 पर खुला, लेकिन जल्दी ही लाल निशान में फिसल गया। इसके कुछ ही समय बाद यह नीचे की ओर 51,179.94 तक फिसल गया। लेकिन इस स्तर से खरीदारी उभरने के कारण यह न केवल हरे निशान में लौटा, बल्कि दोपहर बाद ऊपर की ओर 52,013.22 तक चढ़ गया। हालाँकि यह 52 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर को सँभाल नहीं सका और आखिरकार 514.56 अंकों या 1.00% की तेजी के साथ 51,937.44 पर बंद हुआ।
पिछले बंद स्तर 15,435.65 के मुकाबले आज निफ्टी (Nifty) ऊपर की ओर 15,606.35 तक गया। इन्ट्रा-डे के लिहाज से यह इसका नया सर्वकालिक शिखर है। आज आखिरकार निफ्टी 147.15 अंकों या 0.95% की मजबूती के साथ 15,582.80 पर बंद हुआ। बंद भाव के लिहाज से यह इसका रिकॉर्ड क्लोजिंग स्तर है। आज निफ्टी के 39 शेयरों में बढ़त रही, जबकि इसके 11 शेयरों में गिरावट दर्ज की गयी। निफ्टी के शेयरों की बात करें तो जेएसडब्ल्यू स्टील (JSW Steel) में 3.25% और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में 3.00% की तेजी रही। दूसरी ओर महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (M&M) में 4.36% की कमजोरी देखी गयी। (शेयर मंथन, 31 मई 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!