सर्राफा की कीमतों में नरमी का रुझान - एसएमसी
सर्राफा की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है। सोने की कीमतों को 49,500 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 48,700 रुपये पर सहारा रह सकता है जबकि चांदी की कीमतों में काफी अधिक उठापटक हो सकती है और कीमतों में 66,100 रुपये के स्तर पर अड़चन के साथ 64,900 रुपये पर सहारा रह सकता है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने गुरुवार (14 जनवरी) के एकदिनी कारोबार के लिए इन्फोसिस (Infosys), सीईएससी (CESC), ऐक्सिस बैंक (Axis Bank), ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) और काया (Kaya) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।