बिना रिस्क के तगड़ा रिटर्न, जानिए पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम क्यों है खास
पिछले 5 महीनों से शेयर बाजार में जारी उतार-चढ़ाव के कारण निवेशकों को भारी नुकसान हुआ है। ऐसे में कोई भी निवेशक जोखिम नहीं लेना चाहता है। वह अपने पैसे को लेकर सतर्क है और कहीं भी निवेश की स्थिति में गारंटीड रिटर्न चाहता है। अगर आप भी ऐसा ही रिटर्न चाहते हैं तो पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट एक बेहतर विकल्प हो सकती है।