शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : कोल इंडिया, वेलस्पन एंटरप्राइजेज, फोर्टिस, एचडीएफसी बैंक और विप्रो
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें कोल इंडिया, वेलस्पन एंटरप्राइजेज, फोर्टिस, एचडीएफसी बैंक और विप्रो शामिल हैं।
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें कोल इंडिया, वेलस्पन एंटरप्राइजेज, फोर्टिस, एचडीएफसी बैंक और विप्रो शामिल हैं।
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में कमजोरी के साथ सत्र की शुरुआत हुई है।
फेडरल बैंक (Federal Bank) ने 15,62,462 इक्विटी शेयरों का आवंटन किया है।
इंजीनियर्स इंडिया (Engineers India) ने 20 मार्च को बतौर रिकॉर्ड तिथि निर्धारित किया है।
इंडियन ओवरसीज बैंक (Indian Overseas Bank) ने 50 करोड़ डॉलर चुका दिये हैं।
टोरेंट फार्मा (Torrent Pharma) के शेयरधारकों ने डाक मतपत्र के जरिये अपनी सहमति दे दी है।
टीटीके हेल्थकेयर (TTK Healthcare) की चुकता शेयर पूँजी बढ़ कर 14,13,03,330 रुपये हो गयी है।
शुक्रवार को होली के कारण भारतीय शेयर बाजार बंद रहा।
पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) ने एमसीएलआर (MCLR) में 15 आधार अंकों की बढ़ोतरी कर दी है।
प्रमुख दो और तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर (TVS Motor) की फरवरी बिक्री में साल दर साल आधार पर 37% की बढ़ोतरी हुई।
टीवीएस श्रीचक्र (TVS Srichakra) ने अपनी सहायक कंपनी टीवीएस श्रीचक्र इन्वेस्टमेंट्स (TVS Shrichakra Investments) के जरिये 5,00,000 इक्विटी शेयर खरीदे हैं।
फोर्स मोटर्स (Force Motors) ने फरवरी 2018 के बिक्री और उत्पादन नतीजे घोषित कर दिये हैं।
साल दर साल आधार पर वीएसटी टिलर्स (VST Tillers) की फरवरी ट्रेक्टर बिक्री में 46.39% की बढ़ोतरी हुई।
एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने एनआईआईटी टेक्नोलॉजीज (NIIT Technologies) के लिए 855-860 के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।
एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) के शेयरों में 300-303 रुपये के स्तरों पर खरीदारी करने की सलाह दी है।
एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने हैवेल्स इंडिया (Havells India) के शेयर के लिए 8-10 महीने की अवधि में 586.00 रुपये का लक्ष्य भाव दिया है।