शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

पिछले कारोबारी हफ्ते में 58% तक उछले ये शेयर

शुक्रवार को होली के कारण भारतीय शेयर बाजार बंद रहा।

मगर कारोबारी सप्ताह के केवल 4 दिनों में कई शेयरों में शानदार उछाल देखी गयी। इनमें पीवीवी इन्फ्रा में सर्वाधिक 58.40%, गौतम जेम्स में 39.36%, सॉलिटेयर मशीन में 31.72%, मैक्सिमा सिस्टम्स में 28.84%, वेंकीज में 28.10%, सैवेन टेक्नोलॉजीज में 27.00%, फोकस स्यूट्स में 26.26% और बिगब्लॉक कंस्ट्रक्शन में 25.47% की बढ़त दर्ज की गयी। इसके अलावा शिवालिक रसायन, द इंडियन वुड, एएमडी इंडस्ट्रीज, साइबेल इंडस्ट्रीज, साधना ब्रॉडकास्ट, रामगोपाल पॉलीटेक्स, डायनाकॉन्स सिस्टम्स, किलिच ड्रग्स, जैश डीलमार्क, एसएएल स्टील और वीवो बायो में 21.2% से 21.5% के बीच मजबूती आयी। (शेयर मंथन, 03 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!