शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टीवीएस मोटर (TVS Motor) : फरवरी बिक्री में 37% इजाफा

प्रमुख दो और तिपहिया वाहन निर्माता कंपनी टीवीएस मोटर (TVS Motor) की फरवरी बिक्री में साल दर साल आधार पर 37% की बढ़ोतरी हुई।

फरवरी 2017 में 2,11,470 वाहनों के मुकाबले 2018 के इसी महीने में टीवीएस मोटर के कुल 2,90,673 वाहन बिके। इनमें कंपनी की दोपहिया वाहनों की बिक्री 2,06,247 इकाई से 35.6% बढ़ कर 2,80,942 इकाई, तिपहिया वाहनों की बिक्री 5,223 इकाई से 86.3% अधिक 9,731 इकाई और निर्यात 38,215 इकाई की तुलना में 53.2% बढ़ कर 58,564 इकाई रहा।
दूसरी तरफ बीएसई में गुरुवार को टीवीएस मोटर का शेयर 687.30 रुपये का ऊपरी स्तर छूने के बाद 4.25 रुपये या 0.62% की कमजोरी के साथ 676.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी भाव 794.90 रुपये और निचला भाव 414.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 03 मार्च 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!