शुक्रवार 11 नवंबर : देश दुनिया की 10 बड़ी खबरें
भारत और जापान (Japan) ने ऐतिहासिक परमाणु समझौता किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किये।
सेंसेक्स (Sensex) 698 अंक लुढ़का, निफ्टी (Nifty) 8,300 के नीचे
कल की तेजी के बावजूद शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ।
डॉ. रेड्डीज लैब (Dr. Reddys Lab) ने बाजार में उतारी नयी दवा
डॉ. रेड्डीज लैब (Dr. Reddys Lab) ने अमेरिकी बाजार में एक नयी दवा उतारी है।
एसआरफ (SRF) का लाभ बढ़ा, आय घटी
वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में एसआरएफ का शुद्ध लाभ बढ़ कर 119.26 करोड़ रुपये हो गया है।
तीन गुना बढ़ा इप्का लैब (Ipca Lab) का लाभ
वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही में इप्का लैब का लाभ तीन गुना बढ़ कर 54.95 करोड़ रुपये हो गया है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State bank of India) के तिमाही लाभ में आयी 35% गिरावट
वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान तिमाही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State bank of India) के लाभ में 35% की गिरावट आयी है।
बेहतरीन तिमाही नतीजों के बावजूद राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) का शेयर टूटा
सालाना आधार पर राजेश एक्सपोर्ट्स के लाभ में 10.67% वृद्धि हुयी है।
तो अपोलो टायर्स (Tata Motors) इसलिए करेगी आंध्र प्रदेश में निवेश
अपोलो टायर्स ने आंध्रप्रदेश सरकार के साथ समझौता किया है।
एनएचपीसी (NHPC) ऐसे जुटायेगी 2,250 करोड़ रुपये
एनएचपीसी (NHPC) के निदेशक मंडल की बैठक 18 नवंबर को होगी।
टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वैश्विक बिक्री 9% बढ़ी
अक्टूबर 2016 में टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री में 9% की बढ़त हुई है।
तो इस कारण बंद किये शॉपर्स स्टॉप (Shoppers Stop) ने 2 स्टोर
शॉपर्स स्टॉप (Shoppers Stop) ने अपने 2 स्टोर बंद कर दिये हैं।
आय बढ़ने का बावजूद घटा आदित्य बिड़ला नुवो (Aditya Birla Nuvo) का लाभ
वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान तिमाही में आदित्य बिड़ला नुवो (Aditya Birla Nuvo) की आय में बढ़त और लाभ में गिरावट आयी है।
जैन इरीगेशन (Jain Irrigation) को हुआ 28 करोड़ रुपये का घाटा, शेयर चढ़ा
वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमागी में जैन इरीगेशन को 28 करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।
टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) को हुआ 293 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) को 293 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है।
सेंसेक्स (Sensex) 387 लुढ़का, निफ्टी (Nifty) 8,400 के नीचे
एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के कारण शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई।
वोकहार्ट (Wockhardt) के तिमाही लाभ में 81.6% की गिरावट
वित्त वर्ष 2015-16 की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान तिमाही में वोकहार्ट (Wockhardt) के लाभ में 81.6% की गिरावट आयी है।