शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की वैश्विक बिक्री 9% बढ़ी

अक्टूबर 2016 में टाटा मोटर्स की वैश्विक बिक्री में 9% की बढ़त हुई है।

कंपनी ने वैश्विक स्तर पर 1.1 लाख इकाई वाहनों की बिक्री की है, जिसमें जेगुआर लैंड रोवर की बिक्री भी शामिल है। कंपनी के यात्री वाहनों की बिक्री अक्टूबर 2015 के मुकाबले 4% बढ़ कर 64,145 इकाई और व्यावसायिक वाहनों की बिक्री 18% बढ़ कर 36,921 इकाई पर पहुँच गयी।
बीएसई में शुक्रवार को टाटा मोटर्स का शेयर 529.80 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह शेयर 530 रुपये तक चढ़ा जबकि नीचे की ओर यह 515.10 रुपये तक फिसला। अपराह्न करीब 12.30 बजे कंपनी के शेयर 18.10 रुपये या 3.39% की कमोजरी के साथ 516.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 11 नवंबर 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!