शुक्रवार को एचपीसीएल और टाटा स्टील खरीदें : सिमी भौमिक
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने आज शुक्रवार 11 दिसंबर के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए एचपीसीएल (HPCL) और टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में खरीदारी करने की सलाह दी है।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने आज शुक्रवार 11 दिसंबर के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए एचपीसीएल (HPCL) और टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में खरीदारी करने की सलाह दी है।
हैवेल्स इंडिया (Havells India) ने आज घोषणा की कि उसकी 100% हिस्सेदारी वाली सहायक कंपनी हैवेल्स होल्डिंग्स ने हैवेल्स सिल्वेनिया माल्टा बीवी (Havells Sylvania Malta BV) के 80% शेयर शंघाई फीलो एकॉस्टिक्स (Shanghai Feilo Acoustics) को बेचने का समझौता किया है।
लगातार छह सत्रों तक गिरावट के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में हरियाली लौटी। सुबह हल्की बढ़त के साथ खुलने के बाद बाजार एक छोटे दायरे में ही हरे निशान में चलता रहा।
क्या जीएसटी विधेयक बदलाव का खेल साबित होगा और जड़ता को समाप्त कर पायेगा? प्रभुदास लीलाधर सिक्योरिटीज ने गुरुवार को जारी 'इंडिया स्ट्रेटजी ऐंड टॉप आइडियाज' नामक रिपोर्ट में कहा है कि बिहार चुनावों के बाद मंजूरी के लिए लंबित विधेयकों को सुरक्षित ढंग से पारित कराने के लिए विपक्ष से बातचीत की एनडीए सरकार की इच्छा के साथ ही राजनीति करवट लेती दिखी है।
अमेरिका में वास्तविक जीडीपी वृद्धि वर्ष 2015 की दूसरी तिमाही के 3.9% के मुकाबले तीसरी तिमाही में 2.1% रही है। गैर-कृषि रोजगार में भी नवंबर, 2015 में 2,11,000 नये रोजगारों की वृद्धि हुई।
आनंद राठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स ने आज गुरुवार को तकनीकी रिपोर्ट में टीसीएस (TCS) और स्ट्राइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) के शेयरों में खरीदारी करने की सलाह दी है।
ब्रोकिंग फर्म एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने गुरुवार के वायदा कारोबार में एकदिनी (Intraday) सौदों के लिहाज से आज स्ट्राइड्स आर्कोलैब (Strides Arcolab) और आईडीएफसी (IDFC) को चुना है।
अमेरिकी शेयर बाजार में बुधवार को काफी उतार-चढ़ाव दिखा। शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल के भाव थोड़ी देर के लिए सँभलने से बाजार के प्रमुख सूचकांक हरे निशान में नजर आये, मगर ये ऊपरी स्तरों पर टिक नहीं पाये।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज गुरुवार के एकदिनी फ्यूचर कारोबार के लिए बायोकॉन (Biocon) में खरीदारी और टाटा स्टील (Tata Steel) में बिकवाली की सलाह दी है।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने आज गुरुवार 10 दिसंबर के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) के शेयरों में बिकवाली करने की सलाह दी है।
बुधवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में लगातार छठे दिन गिरावट जारी रही। इसके साथ ही बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) 25,000 के महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक स्तर के पास आ गया है।
फिक्की ने कहा है कि भारत में वर्तमान पेंशन परिदृश्य कम पेंशन कवरेज और अपर्याप्त पेंशन द्वारा चिह्नित है। पेंशन सेक्टर में सक्रिय और नीतिगत हस्तक्षेप की जरूरत है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज बुधवार के एकदिनी फ्यूचर कारोबार के लिए कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) में खरीदारी और ल्यूपिन (Lupin) में बिकवाली की सलाह दी है।
हफ्ते के दूसरे दिन लगातार अमेरिकी शेयर बाजारों में कमजोरी का रुझान बना रहा। कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें निचले स्तरों पर रहने और चीन (China) के निर्यात में कमजोरी के ताजा आँकड़ों से बाजार में निवेशकों का उत्साह घटा है।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने बुधवार 09 दिसंबर के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) में डीएलएफ (DLF) बेचने और जेट एयरवेज (Jet Airways) में खरीदारी करने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार में आज मंगलवार को लगातार पाँचवे सत्र में गिरावट दर्ज की गयी। बाजार में चौतरफा बिकवाली के बीच सभी क्षेत्रों में कमजोरी देखी गयी और बीएसई के सभी क्षेत्रीय सूचकांक लाल निशान में रहे।