शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बाजार में लगातार छठी गिरावट, सेंसेक्स (Sensex) 25,000 के पास

बुधवार के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार में लगातार छठे दिन गिरावट जारी रही। इसके साथ ही बीएसई का सेंसेक्स (Sensex) 25,000 के महत्वपूर्ण मनोवैज्ञानिक स्तर के पास आ गया है।

आज सुबह बाजार ने नकारात्मक रुझान के साथ सपाट शुरुआत की थी। इसके बाद यह दोपहर तक लाल निशान में ही एक दायरे के अंदर चलता रहा। दोपहर के बाद बिकवाली का दबाव बढ़ता नजर आया, जिसमें सेंसेक्स 25,012.22 के निचले स्तर तक फिसल गया। अंत में यह इस निचले स्तर के पास ही 25,036.05 पर बंद हुआ। इसने 274.28 अंक या 1.08% की गिरावट दर्ज की।
इसी तरह एनएसई का निफ्टी (Nifty) सुबह में कुछ देर के लिए 7700 के पास नजर आया, मगर इसके बाद यह कमजोर होता गया। इसने अंतिम घंटे में 7,606.90 का निचला स्तर छुआ और अंत में 89.20 अंक या 1.16% के नुकसान के साथ 7,612.50 पर बंद हुआ। छोटे-मँझोले शेयरों पर कहीं ज्यादा दबाव नजर आया। बीएसई मिडकैप में 1.76% और बीएसई स्मॉलकैप में 2.24% की बड़ी गिरावट आयी। इसी तरह एनएसई का निफ्टी मिडकैप 100 1.76% गिरा, जबकि निफ्टी स्मॉल 100 में 2.31% की कमजोरी दर्ज हुई।
सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर लाल निशान में रहे। सबसे ज्यादा गिरावट वेदांत (-5.57%), टाटा स्टील (-3.37%), कोल इंडिया (-3.24%), सिप्ला (-2.93%), बजाज ऑटो (-2.92%) और हिंडाल्को (-2.83%) में दर्ज हुई। दूसरी ओर बीएचईएल ने 2.61%, टीसीएस ने 1.55%, आईटीसी ने 0.71% और ओएनजीसी ने 0.49% की बढ़त दिखायी। (शेयर मंथन, 09 दिसंबर 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!