मैंथा तेल (Mentha oil) कीमतों में समर्थन की उम्मीद
रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) का अनुमान है कि निचले भावों पर मैंथा तेल (Mentha oil) में मांग निकलने से इनकी कीमतों को समर्थन मिल सकता है।
रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) का अनुमान है कि निचले भावों पर मैंथा तेल (Mentha oil) में मांग निकलने से इनकी कीमतों को समर्थन मिल सकता है।
रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) का अनुमान है कि हाल ही के दिनों में हल्दी काफी टूट चुकी है इसलिए आने वाले समय में इनकी कीमतों में उछाल देखने को मिल सकती है।
जीरा (Jeera) के लिए रेलिगेयर का अनुमान है कि इस वर्ष जीरा के उत्पादन में कमी की रिपोर्ट को देखते हुए दीर्घावधि में बाजार कीमतों में तेजी बने रहने का अनुमान है।
रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) का अनुमान है जुलाई में वर्षा की मात्रा में कमी आने के चलते कीमतों में फिर से उछाल देखने को मिल सकती है।
गुरुवार को थर्मैक्स (Thermax) के शेयर में 4% तक की तेजी देखने को मिली है। थरमैक्स द्वारा फर्स्ट एनर्जी (First Energy) का 33% हिस्सा अधिग्रहित करने के चलते ये तेजी देखी जी रही है।
गुरुवार को पिपावाव डिफेंस (Pipavav Defence) के शेयर में 7% तक की उछाल देखने को मिली है। मीडिया में ऐसी खबरें आ रही हैं कि रूस की सरकार ने मेक इन इंडिया के लिए नौसैनिक युद्धपोत सौदे के तहत पीपावाव शिपयार्ड (Pipavav Shipyard) को चुना है।
भारतीय बाजार में बुधवार की मजबूती के बाद आज लगातार दूसरे दिन भी तेजी बनी हुई है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) में आधे फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिल रही है।
आनंद राठी सिक्योरिटीज ने जुलाई सीरीज के फ्यूचर में ल्युपिन (Lupin) और टाटा स्टील (Tata Steel) खरीदने सलाह दी है। ब्रोकिंग फर्म ने आज अपनी डेरिवेटिव रिपोर्ट में ल्युपिन जुलाई फ्यूचर (1946) को 1916 से 1935 रुपये के बीच के भाव में खरीदने की सलाह दी है।
एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटिज (SMC Global Securities) ने अपनी दैनिक रिपोर्ट में गुरुवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए डिश टीवी (Dish TV) और सन फार्मा (Sun Pharma) के कॉल ऑप्शन में खरीदारी करने की सलाह दी है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने जुलाई सीरीज के फ्यूचर में अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) और बजाज ऑटो (Bajaj Auto) खरीदने एवं आरईसी (REC) को बेचने की सलाह दी है।
आनंदराठी शेयर ऐंड स्टॉक ब्रोकर्स ने गुरुवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए अरविंद (Arvind) और अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) में खरीदारी करने की सलाह दी है।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने गुरुवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए एचपीसीएल (HPCL) और महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) में खरीदारी करने की सलाह दी है।
ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने गुरुवार के एकदिनी कारोबार के लिए बीजीआर एनर्जी सिस्टम (BGR Energy Systems), एवरॉन एजुकेशन (Everonn Education), विष्णु केमिकल्स (Vishnu Chemicals), आईनॉक्स लेजर (INOX Leisure) और अरविंद (Arvind) में खरीदारी की सलाह दी है।
तेल की कीमतों मे गिरावट के चलते अमेरिकी ऊर्जा शेयरों के भाव में कमी आयी, जिससे कल अमेरिकी शेयर बाजार मामूली गिरावट के साथ लगभग सपाट बंद हुआ।
भारतीय शेयर बाजार पिछले दिन की मंदी के बाद आज हफ्ते के तीसरे दिन उछाल के साथ बंद हुआ। ईरान न्यूक्लियर समझौते से कच्चे तेल की कीमतों में कमी से लाभान्तित होने की उम्मीद के चलते बाजार में तेजी का रूख देखने को मिला।
नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज स्किल इंडिया अभियान की शुरुआत करेंगे। देश भर के 100 शहरों से इस अभियान की शुरुआत होगी।