शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

युद्धपोत सौदे की अटकलों से पिपावाव डिफेंस (Pipavav Defence) 7% उछले

गुरुवार को पिपावाव डिफेंस (Pipavav Defence) के शेयर में 7% तक की उछाल देखने को मिली है। मीडिया में ऐसी खबरें आ रही हैं कि रूस की सरकार ने मेक इन इंडिया के लिए नौसैनिक युद्धपोत सौदे के तहत पीपावाव शिपयार्ड (Pipavav Shipyard) को चुना है।

ऐसी खबरों के चलते इसके शेयर में आज तेजी देखने को मिली है। हालाँकि कंपनी ने अभी तक ऐसी कोई ने आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इस सौदे की राशि 3 अरब अमेरीकी डॉलर से अधिक होने की संभावना है। रिलायंस इन्फ्रा द्वारा पीपावाव के अधिग्रहण के बाद पीपावाव पोस्ट का यह पहला सौदा है। सौदे पर इस वित्तीय वर्ष में हस्ताक्षर किया जा सकता है और युद्धपोतों की आपूर्ती अगले 6 से 8 वर्षों में होने की उम्मीद है। बीएसई में आज सुबह इसका शेयर 64 रुपये पर खुला और इस खबर के बाद 64.95 रुपये तक पहुँचा। हालाँकि इसके बाद इसकी बढ़त थोड़ी हल्की हो गयी और फिलहाल इसके शेयर में सामान्य तेजी है। लगभग 12 बजे यह 3.25 रुपये या 5.41% की बढ़त के साथ 63.35 रुपये के भाव पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!