सेंचुरी (Century) और डिश टीवी (Dish TV) खरीदें : सिमी भौमिक
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने गुरुवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए सेंचुरी (Century) और डिश टीवी (Dish TV) खरीदें में खरीदारी करने की सलाह दी है।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने गुरुवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए सेंचुरी (Century) और डिश टीवी (Dish TV) खरीदें में खरीदारी करने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के तीसरे दिन आज बढ़त के साथ बंद हुआ। ग्रीस संकट का हल निकलने के आसार के संकेत के चलते भारतीय बाजार में ये उछाल देखने को मिली।
रॉयल एनफील्ड बनाने वाली आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के शेयर आज 4% की तेजी के साथ 20,325 रुपये के स्तर पर पहुँचे। इसके चलते इसने 52 हफ्तों के रिकार्ड स्तर को छुआ। कंपनी द्वारा जारी जून की बिक्री के आँकड़ों में मोटरसाइकिल बिक्री में उम्मीद से ज्यादा वृद्धि के चलते ये तेजी देखने को मिली है।
दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा पेट्रोलियम ऐंड नेचुरल गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी-पीएनजीआरबी (Petroleum and Natural Gas Regulatory Board-PNGRB) के नेटवर्क टैरिफ घटाने के आदेश को खारिज करने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट द्वारा बरकरार रखने के चलते इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) के शेयरों में आज दिन के कारोबार में 16% तक की उछाल देखने को मिली।
वाहन बाजार बिक्री के जून के आँकड़े आ गये हैं। इन आँकड़ों के मुताबिक ऑटो बिक्री में इजाफा देखने को मिला है। इस खबर के चलते मारुति सुजुकी इंडिया के शेयरों ने आज 4087 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ।
भारतीय शेयर बाजार ने आज पहले कारोबारी सत्र में सुबह तेजी के साथ शुरुआत की है। शुरुआती लगभग आधे घंटे के कारोबार में ही निफ्टी (Nifty) ने 8400 के स्तर को पार कर लिया। सेंसेक्स (Sensex) 203 अंक या 0.73% की उछाल के साथ 27,983 पर है।
ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने बुधवार के एकदिनी कारोबार के लिए नितिन स्पीनर्स (Nitin Spinners), इगरशी मोटर्स (Igarashi Motors), महिंद्रा सीआइई ऑटोमोटिव (Mahindra CIE Automotive), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petroleum) और जेट एयरवेज (Jet Airways) में खरीदारी की सलाह दी है।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने बुधवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए अजंता फार्मा (Ajanta Pharma) और डिस टीवी (Dish TV) में खरीदारी करने की सलाह दी है। भौमिक का कहना है कि अजंता फार्मा (1569) के शेयर कुछ नीचे के भाव आने पर खरीदें।
ग्रीस के डिफॉल्ट होने के बावजूद अमेरिकी बाजार में मंगलवार को तेजी रही। भूमध्य राष्ट्र (Mediterranean nation) और उसके ऋणदाताओं (Lenders) के बीच वार्ता समाप्त करने के फैसले के एक दिन बाद अमेरिकी बाजार में यह तेजी देखने को मिली।
भारतीय शेयर बाजार ने ग्रीस संकट से पैदा वैश्विक घबराहट के बीच आज हफ्ते की बेहद कमजोर शुरुआत की, मगर बाद में इसने खुद को थोड़ा सँभाला।
ग्रीस संकट की आहट के बीच सोमवार को बाजार खुलते ही भारतीय शेयर बाजार में काफी तीखी गिरावट देखने को मिली है।
ग्रीस (Greece) और उसके ऋणदाताओं (Lenders) के बीच बीते सप्ताहांत में चली बातचीत बेनतीजा खत्म हो गयी है।
ग्रीस और उसके ऋणदाताओं के बीच बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकलने से आज सुबह एशिआई बाजारों (Asian Markets) ने काफी कमजोर शुरुआत की है। वहीं इससे पहले शुक्रवार को यह बातचीत पूरी होने का का इंतजार रहे अमेरिकी शेयर बाजार में मिला-जुला रुझान देखने को मिला था।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक (Simi Bhaumik) ने सोमवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) और सेंचुरी (Century) में खरीदारी सौदे करने की सलाह दी है।
ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने सोमवार के एकदिनी कारोबार के लिए विष्णु केमिकल्स (Vishnu Chemicals), एसएमएल इसुजु (SML Isuzu), टीवी18 ब्रॉडकास्ट (TV18 Broadcast), टाटा कॉफी (Tata Coffee) और फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) में खरीदारी की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुआ। ग्रीस और उसके कर्जदाताओं के बीच सुलह की कोशिश फिर विफल रहने के कारण इक्विटी निवेशकों ने जोखिम कम करना शुरू कर दिया जिससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गिरावट दर्ज की गयी।