शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजार मजबूत, सेंसेक्स 240 अंक उछला

भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के तीसरे दिन आज बढ़त के साथ बंद हुआ। ग्रीस संकट का हल निकलने के आसार के संकेत के चलते भारतीय बाजार में ये उछाल देखने को मिली।

आज सुबह बीएसई (BSE) में सेंसेक्स (Sensex) 27,824 पर और एनएसई (NSE) में निफ्टी (Nifty) 8,376 के स्तर पर खुले। सेंसेक्स ने आज 28,099 और निफ्टी ने 8,482 के ऊपरी स्तर को छुआ। सत्र के अंत में सेंसेक्स 240 अंक या 0.86% की बढ़त के साथ दो माह के उच्चतम स्तर को पार कर 28.021 पर बंद हुआ। निफ्टी 85 अंक या 1.01% की बढ़त के साथ 8,453 के स्तर बंद हुआ।
छोटे-मँझोले शेयरों में तेजी का रुख देखने को मिला। जहाँ बीएसई मिडकैप में 1.44% की बढ़त दर्ज हुई, वहीं बीएसई स्मॉलकैप भी 1.52% ऊपर चढ़ा। इसी तरह एनएसई के सीएनएक्स मिडकैप में भी 1.53% की बढ़त दर्ज हुई और सीएनएक्स स्मॉलकैप 1.43% ऊपर पहुँचा।
क्षेत्रवार देखें तो बीएसई में आज एफएमसीजी (-0.36%) को छोड़कर बाकी सभी क्षेत्रों के सूचकांक हरे निशान में रहे। कैपिटल गुड्स (1.69%), पावर (1.64%), बैकिंग (1.63%), आईटी (1.48%), रियल्टी (1.48%) और ऑटो में (1.33%) बढ़त दर्ज हुई। वहीं टीईसीके (1.27%), मेटल (1.09%), तेल-गैस (0.90%), कंज्यूमर ड्यूरेबल (0.71%) और हेल्थकेयर भी (0.60%) ऊपर चढ़े। (शेयर मंथन, 1 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!