शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयरों में तेजी

वाहन बाजार बिक्री के जून के आँकड़े आ गये हैं। इन आँकड़ों के मुताबिक ऑटो बिक्री में इजाफा देखने को मिला है। इस खबर के चलते मारुति सुजुकी इंडिया के शेयरों ने आज 4087 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई को छुआ।

मारुति सुजुकी ने पिछले वर्ष समान अवधि में बेचे गये 1,12,773 कारों की तुलना में इस बार जून में 1.8% की वृद्धि के साथ 1,14,756 वाहन बेचे हैं। कार निर्माता की घरेलू बिक्री सालाना आधार पर 1.6% की बढ़त के साथ 1,02,626 इकाइयों की रही, वहीं  बीते महीने में निर्यात  2.7% की बढ़त के साथ 12,130 इकाइयों का किया गया। मारुति ने बताया कि जून में जिप्सी, इर्टिगा, ग्रांड विटारा जैसी बहुपयोगी कारों की बिक्री 10.6% तक बढ़ी। मारुति ने पिछले साल के समान महीने की तुलना में इस साल जून में 7.5% की बढ़त के साथ 10,465 वैन (ओमनी, ईको)  बेचे। दोपहर के कारोबार के बाद मारुति सुजुकी इंडिया के शेयर 13 रुपये या 0.33% की बढ़त के साथ 4035 रुपये पर हैं। (शेयर मंथन, 1 जुलाई 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!