शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार सपाट
भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार की सुबह कमजोरी के साथ शुरुआत की और इसके बाद बेहद छोटे दायरे में सपाट रुझान के साथ चल रहा है। अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में गिरावट के चलते आज सुबह वैश्विक संकेत अच्छे नहीं थे।
भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार की सुबह कमजोरी के साथ शुरुआत की और इसके बाद बेहद छोटे दायरे में सपाट रुझान के साथ चल रहा है। अमेरिकी और यूरोपीय बाजारों में गिरावट के चलते आज सुबह वैश्विक संकेत अच्छे नहीं थे।
ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने गुरुवार के एकदिनी कारोबार के लिए विष्णु केमिकल्स (Vishnu Chemicals), एबीजी शिपयार्ड (ABG Shipyard), अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) और बीएचईएल (BHEL) में खरीदारी की सलाह दी है।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने गुरुवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) और सन फार्मा (Sun Pharma) में खरीदारी करने की सलाह दी है।
बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में कमजोरी रही। ग्रीस और ऋणदाताओं के बीच समझौता न होने के चलते यूरोपीय शेयर बाजारों में तीखी बिकवाली हुई, जिसके चलते अमेरिकी बाजार भी दबाव में नजर आया।
भारतीय शेयर बाजार आज दिन भर अच्छा कारोबार करने के बाद अंतिम क्षणों में गिरावट के साथ बंद हुआ। ग्रीस संकट के समाधान का प्रस्ताव खारिज किये जाने के बाद यूरोपीय बाजारों में गिरावट आने से निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिसके चलते यह गिरावट आयी।
भारत की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग और निर्माण कंपनी लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) ने अपने पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एल ऐंड टी हाइड्रोकार्बन इंजीनियरिंग (L&T Hydrocarbon Engineering) के लिए ओएनजीसी (ONGC) से 2,715 करोड़ रुपये का ऑफशोर अनुबंध (offshore contract) हासिल किया है।
अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक से पाइराइडोस्टिगमाइन ब्रोमाइड (Pyridostigmine Bromide) टैबलेट बेचने की मंजूरी मिलने के बाद दवा कंपनी जाइडस कैडिला (Zydus Cadila) के शेयर भाव 3% तक बढ़े हैं।
परसिस्टेंस सिस्टम्स (Persistent Systems) द्वारा इसके अप्रैल-जून तिमाही के नतीजों के बारे में चिंता जताये जाने से इसके शेयरों में बुधवार को 13% तक की गिरावट दिखी।
भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) निदेशक मंडल की बैठक में मंगलवार को स्टार्टअप और पहली बार बाजार से पूँजी जुटाने वाली कंपनियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई नियमों को आसान बनाने का ऐलान किया गया है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है जिसके चलते भारतीय बाजार ने आज सुबह तेजी के साथ शुरुआत की। सेंसेक्स (Sensex) 91 अंक या 0.33% की उछाल के साथ 27,895 पर है।
ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने बुधवार के एकदिनी कारोबार के लिए अदाणी पावर (Adani Power), मैन इंडस्ट्रीस (Man Industries), एस डी एल्युमीनियम (ESS DEE Aluminium), आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर (IRB Infrastructure) और चेन्नई पेट्रोलियम (Chennai Petroleum) में खरीदारी की सलाह दी है।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने बुधवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए अरविंदो फार्मा (Aurobindo Pharma) और क्रॉम्प्टन ग्रीव्स (Crompton Greaves) में खरीदारी सौदे करने की सलाह दी है।
ग्रीस की चिंताएँ सुलझने का भरोसा बनने के चलते अमेरिकी शेयर बाजार में मंगलवार को तेजी देखने को मिली। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 24 अंक या 0.13% की मजबूती दर्ज कर 18,144 पर बंद हुआ।
भारतीय शेयर बाजार में आज घरेलू और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संकेत बेहतर होने का असर दिखाई दिया।