शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

बुधवार को अमेरिकी बाजार घाटे पर बंद, डॉव जोंस (Dow Jones) 0.98% नीचे

बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में कमजोरी रही। ग्रीस और ऋणदाताओं के बीच समझौता न होने के चलते यूरोपीय शेयर बाजारों में तीखी बिकवाली हुई, जिसके चलते अमेरिकी बाजार भी दबाव में नजर आया।

डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 178 अंक या 0.98% की गिरावट के साथ 17,966 पर बंद हुआ। वहीं नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 32 अंक या 0.73% की गिरावट के साथ 5,122 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 (S&P 500) में 16 अंक या 0.74% की गिरावट दर्ज हुई और यह 2,108 के स्तर पर आ गया।
अमेरिकी शेयर बाजार में कमजोरी के बाद आज एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। ज्यादातर सूचकांक लाल निशान में दिख रहे है। जापान का निक्केई 225 (Nikkei 225) 0.10% नीचे है। वहीं हांग कांग के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.65% और सिंगापुर के स्ट्रेट्स टाइम्स (Straits Times) में 0.07% की गिरावट दिखाई दे रही है। चीन का शंघाई कंपोजिट (SSE Composite) भी 0.12% नीचे चल रहा है। (शेयर मंथन, 25 जून 2015)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!