शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

परसिस्टेंस सिस्टम्स (Persistent Systems) के शेयर 13% गिरे

परसिस्टेंस सिस्टम्स (Persistent Systems) द्वारा इसके अप्रैल-जून तिमाही के नतीजों के बारे में चिंता जताये जाने से इसके शेयरों में बुधवार को 13% तक की गिरावट दिखी।

परसिस्टेंस सिस्टम्स ने स्टॉक बाजार को दी गयी एक सूचना में कहा है कि पिछली तिमाही की तुलना में इस तिमाही की डॉलर आय में मामूली कमी हो सकती है। आईटी कंपनी ने इसके लिए बौद्धिक संपदा व्यवसाय से जुड़े मौसमी उतार-चढ़ाव के साथ ही अपने मौजूदा उत्पाद इंजीनियरिंग कारोबार में कमजोरी को जिम्मेदार ठहराया है। मार्च 2015 को समाप्त तिमाही में इसकी आय  बढ़ कर 497.4 करोड़ और लाभ बढ़कर 76 करोड़ तक पहुँच गया था। आज इसके शेयर 89 रुपये या 12.45% की गिरावट के चलते 630.60 के स्तर पर बंद हुये हैं। (शेयर मंथन, 24 जून 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख