चुनावी नतीजों से पूर्व निफ्टी (Nifty) चढ़ेगा 7250-7300 तक : मानस जायसवाल (Manas Jaiswal)

भारतीय शेयर बाजार अभी सीमित दायरे में नजर आ रहा है और आज निफ्टी (Nifty) का दायरा 7080-7140 के बीच रह सकता है। मेरा कहना है कि लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले निफ्टी 7250-7300 तक जा सकता है।
ब्रोकिंग फर्म आनंद राठी सिक्योरिटीज (Anand Rathi Securities) ने आज बुधवार को छोटी अवधि के लिए यूपीएल (UPL) और टीसीएस (TCS) में खरीदारी की सलाह दी है।
ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) ने आज बुधवार को रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure), सिंटेक्स इंडस्ट्रीज (Sintex Industries) और जीएमआर इन्फ्रा (GMR Infra) में खरीदारी की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में आज सुबह उतार-चढ़ाव का रुख है।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक (Simi Bhaumik) ने आज बुधवार को वोल्टास (Voltas) और यूपीएल (UPL) में खरीदारी की सलाह दी है।

कारोबारी साल 2013-14 की चौथी तिमाही में डॉ रेड्डीज लेबोरेटरीज (Dr Reddy's Laboratories) का कंसोलिडेटेड मुनाफा 16% घटा है।