शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 7,109 पर, सेंसेक्स (Sensex) 320 अंक उछला

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे दिन रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुए।

एग्जिट पोल में एनडीए (NDA) को बहुमत मिलने की खबरों से बाजार को बल मिला। 

सेंसेक्स (Sensex) 24,000 और निफ्टी (Nifty) 7,100 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया। हालाँकि सेंसेक्स 24,000 के स्तर से नीचे बंद हुआ।

 सेंसेक्स 24,069 और निफ्टी 7,172 रिकॉर्ड उच्चतम स्तरों पर पहुँचे।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 320 अंक यानी 1.36% की मजबूती के साथ 23,871 पर रहा। निफ्टी 94 अंक यानी 1.35% चढ़ कर 7,109 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 2.07% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 1.44% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 1.71% की बढ़त रही। क्षेत्रों के लिहाज से आज पावर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 

सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही निफ्टी 7,100 के स्तर को पार कर गया। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की मजबूती भी बढ़ती चली गयी। सेंसेक्स 24,000 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार को बल मिला। इस दौरान सेंसेक्स 24,069 और निफ्टी 7,172 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। हालाँकि दोपहर के कारोबार में बाजार की मजबूती में थोड़ी कमी आयी। सेंसेक्स 24,000 और निफ्टी 7,100 के स्तर से नीचे फिसल गया। हालाँकि निफ्टी जल्द ही इस स्तर से ऊपर पहुँच गया। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए। 

क्षेत्रों के लिहाज से आज पावर क्षेत्र में सबसे ज्यादा 3.26% की तेजी रही। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 2.92%, तेल-गैस में 2.84%, आईटी में 2.59%, कैपिटल गुड्स में 2.51%, रियल्टी में 2.44%, टीईसीके में 2.23% की मजबूती रही। एफएमसीजी में 0.82%, ऑटो में 0.74%, धातु में 0.71% और बैंकिंग में 0.58% की बढ़त रही। दूसरी ओर, हेल्थकेयर में 0.45% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 13 मई 2014)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!