शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

एलऐंडटी (L&T) को ठेके, शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) को नये ठेके मिले हैं।

कंपनी को अप्रैल और मई 2014 में अब तक 1,137 करोड़ रुपये के ठेके मिल चुके हैं। 
कंपनी के पावर ट्रांसमिसन और वितरण कारोबार को 754 करोड़ रुपये का ठेका एलऐंडटी सऊदी अरब से 115/13.8 किलोवाट के दो सब्स्टेशनों के निर्माण के लिए दिये गये हैं।
वहीं, कंपनी को 315 करोड़ रुपये का ठेका राजस्थान में निर्माण कार्यों के लिए भी मिला है। इसके अलावा कंपनी को कई अतिरिक्त ठेके भी मिले हैं। 
शेयर बाजार में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 1440.05 रुपये तक ऊपर चढ़ गया, जो इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। दोपहर 3:17 बजे यह 1.47% की बढ़त के साथ 1408 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 13 मई 2014) 

 

 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख