एशियाई बाजारों में रही लाली
सप्ताह के पहले दिन सोमवार के कारोबार में प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट रही। हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 2.83% की कमजोरी आयी, जबकि दक्षिण कोरिया के कॉस्पी सूचकांक में 2% की गिरावट आयी। सिंगापुर का स्ट्रेट्स टाइम्स सूचकांक 1.65% कमजोरी के बाद बंद हुआ। ताइवान वेटेड, शंघाई कंपोजिट और जकार्ता कंपोजिट भी लाल निशान में बंद हुए, हालांकि इनकी गिरावट अधिक नहीं रही।
विश्व बैंक द्वारा विप्रो टेक्नालॉजीज को प्रतिबंधित करने की खबर के बाद शेयर बाजारों में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। बीएसई में आज के कारोबार में 220 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद दोपहर 12.05 बजे विप्रो का शेयर भाव 9.6% की कमजोरी के साथ 226.60 रुपये पर था। विश्व बैंक ने कहा है कि बैंक के कर्मचारियों को गलत फायदे पहुँचाने के आरोप में विप्रो को चार साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।
राजीव रंजन झा