निफ्टी, टाटा मोटर्स, बलरामपुर चीनी मिल्स, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स और रेन इंडस्ट्रीज खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने सोमवार (11 सितंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), टाटा मोटर्स (Tata Motors Ltd), बलरामपुर चीनी मिल्स (Balrampur Chini Mills Ltd), भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (Bharat Heavy Electricals Ltd) और रेन इंडस्ट्रीज (Rain Industries Ltd) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स और रेन इंडस्ट्रीज के स्टॉक में शुक्रवार (08 सितंबर) के भाव पर पोजीशन लेने की सिफारिश की गयी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने सोमवार (11 सितंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए हैवेल्स इंडिया (Havells India Ltd), टाटा मोटर्स - डीवीआर (Tata Motors - DVR Ltd), बर्जर पेंट्स इंडिया (Berger Paints India Ltd), पीवीआर आईनॉक्स (PVR INOX Ltd) और ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड (Global Health Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।