शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Sensex-Nifty में नरमी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी में दिख रही सुस्ती

भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी हफ्ते के पहले दिन सोमवार (11 सितंबर) को नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के आसार नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 21 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.11% के अंतर के साथ 19,917 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।

इससे पहले शुक्रवार (08 सितंबर) को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले और पूरा दिन हरे निशान में ही बने रहे। हालाँकि शुरुआती कारोबार में 10.30 बजे के आसपास बाजार हरे निशान में रहते हुए दिन के निचले स्तर तक पहुँच गये। बाजार ने यहाँ से तेज वापसी की और फिर पलट कर पीछे नहीं देखा। पूरे कारोबारी सत्र के दौरान अच्छी तेजी देखने को मिली और बाजार तकरीबन आधा फीसदी की बढ़त के साथ बंद हो गये। सत्र समाप्ति पर एनएसई के निफ्टी में 92.90 अंकों की उछाल दर्ज की गयी और यह 0.47% की बढ़त के साथ 19,819.95 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 333.35 अंक की तेजी देखने को मिली और यह 66,598.91 के स्तर पर पहुँच गया, इसमें 0.50% की उछाल दर्ज की गयी।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज सभी प्रमुख बाजार में मिलाजुला रुख के साथ कारोबार होता नजर आ रहा है। जापान के निक्केई में जहाँ 62.80 अंकों की नरमी दिखाई दे रही है और यह 0.19% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग का हैंग सेंग भी आज 280.51 अंक टूट कर 1.54% लुढ़क गया है। वहीं, दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 3.55 अंकों की तेजी नजर आ रही है और यह 0.14% की बढ़ के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में 14.38 अंकों की उछाल है और यह 0.46% जोड़कर कारोबार कर रहा है।

सभी प्रमुख यूरोपीय बाजार में शुक्रवार (08 सितंबर) को तेजी रुख दर्ज किया गया था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 36.47 अंकों की तेजी दर्ज की गयी थी और यह 0.49% की उछाल के साथ बंद हुआ था। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) भी 0.62% की बढ़त के साथ 7,240.77 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट का डैक्स 30 (DAX30) भी 0.14% की तेजी के साथ 15740.30 के स्तर पर आ गया और 21.64 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में भी शुक्रवार (08 सितंबर) को तेजी का रुख देखने को मिला था। डॉव जोंस में 75.86 अंक की उछाल देखने को मिली और यह 0.22% जोड़ कर 34,576.59 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक कंपोजिट 0.09% या 12.69 अंक की बढ़त के साथ 13,761.53 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 06.35 अंक या 0.14% की तेजी के साथ 4,457.49 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 11 सितंबर 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!